Connect with us

वाराणसी

पिंडरा विधायक ने सामाजिक सुरक्षा पर किया संवाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा के ग्रामसभा कुसमुरा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बूथ संख्या 77 कुसमुरा बड़ागांव पर आयोजित कार्यक्रम में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश में सामाजिक सुरक्षा के तहत करीब 95 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनभागीदारी से सामाजिक न्याय की बेहतरीन तस्वीर है।

विधायक ने भारत से वियतनाम भगवान बुद्ध की अस्थियां भेजने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

Loading...

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए। इस दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री डॉ. जे पी दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान चंदू यादव, थानाध्यक्ष बड़ागांव अतुल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश से प्रेरणा ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page