Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा रजवाहा से तहसील जाने वाली मार्ग गड्ढे में तब्दील

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा रजवाहा से तहसील जाने वाली मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। सुबह-शाम तहसील जाने वाले अधिवक्ताओं से लेकर वादकारियों को काफी समस्या हो रही है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से सुबह से शाम तक आने-जाने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

सकलडीहा रजवाहा से मात्र पांच सौ मीटर की सड़क बीते कई माह से जर्जर है। जिसके कारण सुबह तहसील, सकलडीहा पीजी कॉलेज, बिजली कार्यालय और कोतवाली जाने वाले राहगीर और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, जगदीश सिंह, अजय सिंह, पंकज यादव आदि ने आरोप लगाया कि सड़क लंबे समय से जर्जर होने के बावजूद मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। जबकि पूर्व में विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर आश्वासन दिया गया था। चौड़ीकरण तो दूर, गड्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत न होने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

Loading...

सड़क पर मनमाने ढंग से अवैध अतिक्रमण किए जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page