Connect with us

वाराणसी

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, मामला निकला कुछ और

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मिर्जामुराद पुलिस को सूचना मिली कि गौर गांव के पुराने पोखरे के पास एक शव मिला है। शनिवार की सुबह गौर गांव स्थित पुराने पोखरे के पास स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि मिट्टी को खोद कर कुछ गाड़ा गया है, तत्पश्चात संदेह हुआ कि कोई रात में शव को गाड़ कर भाग गया है।

यह बात आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते वहां सैकड़ों की संख्या में भारी भीड़ जुट गई। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने वहां दो मजदूरों से गड्ढे को पुनः खुदवाया और देखा कि उसमें एक कुत्ता है, तो पुलिस ने राहत की सांस ली। यहां तक कि पुलिस ने आनन-फानन में अपने अधिकारियों को भी सूचना दे दी। इस तरह यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page