Connect with us

वाराणसी

काशी जोन में कई उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के स्तर पर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत काशी जोन के अंतर्गत कार्यरत 9 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। संबंधित उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तबादला आदेश में कुल 9 उपनिरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर सम्यक विचारोपरांत नियुक्त किया गया है, जो इस प्रकार हैं —



इन सभी तबादलों को “रिक्तियों के सापेक्ष” किया गया है, यानी संबंधित स्थानों पर रिक्त पदों की पूर्ति हेतु यह नियुक्तियाँ की गई हैं।

इस आदेश के साथ ही संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल उनके नवनियुक्त स्थान पर रवाना करते हुए आज ही अनुपालन आख्या कार्यालय में प्रस्तुत करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page