Connect with us

मिर्ज़ापुर

भैरो प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिन्द का पहला सफल ऑपरेशन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। भैरो प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में शनिवार को मोतियाबिन्द का पहला सफल ऑपरेशन किया गया। यह चिकित्सालय एक महीने पूर्व ही शुरू हुआ था और अब यहां ऑपरेशन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक एवं पूर्व एसआईसी डॉ. अरविन्द कुमार सिन्हा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने मरीज की आंख का ऑपरेशन कर उसमें लेन्स लगाया।

इस टीम में सहायक राजेन्द्र, स्टाफ नर्स स्मृति भावना और प्रियंका शामिल रहीं, जिनके समन्वित प्रयास से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। चिकित्सालय में ऑपरेशन शुरू होने की खुशी में डॉ. अरविन्द सिन्हा को उपस्थित चिकित्सकों द्वारा बधाई दी गई।

Loading...

मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश भी मौजूद रहे, जिन्होंने टीम को शुभकामनाएं दीं और बताया कि डीआईसी सेंटर खोलने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज किए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर शासन को पत्र भी लिखा जाएगा। डीआईसी केंद्र खुलने से आस-पास के लगभग पंद्रह जनपदों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page