Connect with us

अपराध

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दंपति घायल

Published

on

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर से किसी वैवाहिक समारोह से बाइक से अपने घर लोहता जा रहे दंपति को ट्रैक्टर ने धक्का मारा। जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सारनाथ थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि घायल महिला उषा राज मौर्य भाजपा की महिला मोर्चा की है और उनके पति का नाम धर्मराज मोर्या है। दोनों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में बीती रात भर्ती कराया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa