Connect with us

मऊ

वाहन चेकिंग और अपराधियों के सत्यापन को लेकर मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में मऊ पुलिस ने 13/14 जून 2025 की शाम व रात्रि में जिले भर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में खासतौर से बिना परमिट और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे स्कूली वाहनों पर फोकस किया गया।

इस दौरान कुल 1908 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें 551 वाहनों का चालान किया गया और 11 वाहनों को सीज किया गया।इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर और पिछले 5 वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।

Loading...

अभियान के तहत कुल 721 हिस्ट्रीशीटरों की जांच की गई, जिनमें से 35 जेल में, 640 जमानत पर और 7 की मृत्यु की पुष्टि हुई। वहीं संपत्ति संबंधित मामलों में शामिल 498 अपराधियों की जांच में 18 जेल में, 448 जमानत पर और 6 फरार पाए गए।

इस पूरी कार्रवाई की निगरानी उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में की गई, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता और सक्रियता स्पष्ट दिखाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page