Connect with us

वाराणसी

मृत दिव्यांगों के खातों में जा रही पेंशन, विभाग ने शुरू की रिकवरी की प्रक्रिया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दिव्यांगजन पेंशन योजना में बड़ी चूक सामने आयी है। जिले में 100 से अधिक मृत दिव्यांगों के बैंक खातों में पेंशन भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह खुलासा जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा किए जा रहे सत्यापन के दौरान हुआ है। विभाग के अनुसार, बीते तीन से चार महीनों तक मृतकों के खातों में पेंशन की धनराशि ट्रांसफर होती रही।

जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी आर.पी. सिंह ने बताया कि वर्तमान में पेंशन की नई किश्त के लिए सत्यापन कार्य जारी है, जिसमें अब तक लगभग 60 फीसदी लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। इसी प्रक्रिया के दौरान यह गड़बड़ी उजागर हुई। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 22 हजार दिव्यांगों को पिछली किस्त की पेंशन दी गई थी और जून में अगली किस्त भेजी जानी है।

आर.पी. सिंह ने बताया कि जिन मृत दिव्यांगों के खातों में पेंशन गई है, उनसे रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बाबत संबंधित बैंकों को सूचित कर दिया गया है। विभागीय नियमों के अनुसार, दिव्यांग लाभार्थियों को हर साल नवंबर तक जीवित प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। लेकिन जिन लाभार्थियों की मृत्यु दिसंबर के बाद हुई, उनकी जानकारी सत्यापन के दौरान ही मिलती है, जिसके बाद ही वसूली की कार्रवाई की जाती है।

विभाग ने शेष 40 फीसदी लाभार्थियों का सत्यापन भी शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि पेंशन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को हर माह एक हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page