Connect with us

वाराणसी

नवविवाहित युवक ने लगायी फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 33 वर्षीय बृजेश कुमार प्रजापति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह से ही घर से लापता था, जिसकी तलाश में जब पत्नी कमरे तक पहुंची तो वहां का नज़ारा देख सन्न रह गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि युवक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पत्नी की हालत बेहद खराब बतायी जा रही है।

Loading...

हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page