Connect with us

वाराणसी

BHU : इलाज में देरी पर सांसद ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कहा कि अस्पताल की CCI लैब में डिजिटल सुविधाओं का अभाव मरीजों के इलाज में अनावश्यक देरी का कारण बन रहा है। सांसद ने सीधा आरोप लगाया कि मरीजों की जांच रिपोर्ट डॉक्टरों की OPD तक समय पर नहीं पहुंचती, जिससे उपचार में बाधा आ रही है।

चिदंबरम ने बताया कि महामना कैंसर संस्थान और ट्रॉमा सेंटर जैसे BHU के अन्य विभागों में डिजिटल रिपोर्टिंग की व्यवस्था है, लेकिन CCI लैब अब भी पिछड़े ढर्रे पर काम कर रही है। इतना ही नहीं, अस्पताल में कई बार ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा तक उपलब्ध नहीं होती, जिससे मरीजों को कैश की अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि फाइन आर्ट्स से जुड़े स्थानीय निवासी गौरव तिवारी ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से शिकायत की थी, लेकिन वहां भी समाधान नहीं मिला। गौरव के अनुसार, लैब काउंटर पर न तो कार्ड चलता है और न ही क्यूआर कोड की व्यवस्था है।

सांसद ने पत्र में यह भी बताया कि पूर्व में अस्पताल में MIS प्रणाली के तहत जांच रिपोर्टें ऑनलाइन उपलब्ध रहती थीं, जिससे पारदर्शिता और त्वरित उपचार में मदद मिलती थी। लेकिन अब वह सुविधा बंद हो गई है।

Advertisement

कार्ति चिदंबरम ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि BHU अस्पताल की CCI लैब में डिजिटल सिस्टम की बहाली और सुधार के लिए तत्काल निर्देश दिए जाएं ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और समय व धन की बर्बादी रोकी जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page