Connect with us

मिर्ज़ापुर

अक्षय तृतीया पर जिलाधिकारी ने विविध विकास कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया। पहला कार्यक्रम सिटी विकास खण्ड के ग्राम खजुरी में आयोजित हुआ, जहां स्वंय सहायता समूह “किरन महिला ग्राम संगठन” द्वारा पावर लूम से तैयार की गई पहली साड़ी और चुनरी को जिलाधिकारी ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के चरणों में अर्पित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गंगा घाट पर विधिवत पूजन अर्चन किया और महिलाओं के साथ साड़ी व कलश लेकर विन्ध्याचल धाम पहुंचीं। जिलाधिकारी ने पावर लूम प्लांट के उत्तरोत्तर विकास के लिए मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सिटी, और स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

इसके बाद, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम बरकछा में खजुरी नदी के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर, मनरेगा की महिला श्रमिकों के साथ मिलकर नदी की खोदाई शुरू की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस नदी के जीर्णोद्धार से आसपास के जलस्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी और नदी में पानी रुकेगा। उन्होंने कहा कि बरसात की हर बूंद को संचित करना हम सभी की जिम्मेदारी है और प्रकृति का यह दिया हुआ नदी रूपी बर्तन हमारे जीवन को जल प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page