Connect with us

जौनपुर

खेत में चारा चराने के विवाद में युवक पर हमला, सात पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में खेत में चारा चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी त्रिलोकी नाथ सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने खेत में जानवरों के लिए हरा चारा लगाया था। गांव के ही राजन अपने जानवरों को उनके खेत में चरा रहे थे। इस पर त्रिलोकी नाथ के बेटे चंद्रशेखर ने आपत्ति जताई। इस पर राजन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया।

लेकिन शाम होते-होते राजन ने अपने साथियों राजेश, अर्जुन, ब्रह्मजीत और तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चंद्रशेखर पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में चंद्रशेखर के सिर में गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि “चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page