Connect with us

वायरल

सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

सहारनपुर। जिले के देवबंद क्षेत्र स्थित जड़ौदा जट गांव में शनिवार को एक पुरानी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के ऊपर धुएं का घना गुबार छा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैक्ट्री परिसर में मानव अंगों के चिथड़े बिखरे देखे। प्रशासन ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विस्फोट के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए देवबंद-मुजफ्फरनगर राज्यमार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव कर तुरंत कार्रवाई की मांग की। लोगों ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि धमाका साजिश के तहत किया गया है।

प्रशासन द्वारा समझाने-बुझाने के बावजूद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सजा नहीं दी गई, तो वे कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो विस्फोट के कारणों की जांच करेगी। साथ ही फैक्ट्री के रिकॉर्ड और लाइसेंस की भी गहन जांच की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page