Connect with us

वाराणसी

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जतायी सख्त नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नवागत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जिला प्रोबेशन कार्यालय के शौचालय में गंदगी और टूटा नल देख डीएम ने नाजिर को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

राजस्व अभिलेखागार में भी अनियमितताएं सामने आईं। खतौनी की नकल समय से जारी न करने और रजिस्टर में आवेदन सीरियल क्रम में दर्ज न होने पर प्रभारी अधिकारी एसीएम-द्वितीय व पटल सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि वर्षवार फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए और सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों और पटल सहायकों को समय से कार्यालय पहुंचकर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम ने जूडिशियल व रेवन्यू रिकॉर्ड कीपर रूम, संयुक्त कार्यालय, नजारत, भूलेख एवं अभिलेखागार माल सहित कलेक्ट्रेट के अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी आलोक कुमार, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव एवं विपिन कुमार मौजूद रहे।

Advertisement


निरीक्षण से पहले डीएम सत्येंद्र कुमार ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है और दुकानों के सामने डस्टबिन का अभाव है। नगर निगम को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थलों पर आमजन व पर्यटकों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page