Connect with us

मिर्ज़ापुर

“बाबा साहब का विजन ही भारत का भविष्य”: श्यामसुंदर केशरी

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ‘श्यामसुंदर केशरी’ शिवाजी हाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपने आदर्शों और दृढ़ संकल्प से समाज को नई दिशा दी।

नपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन दर्शन इस मंत्र को सार्थक करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत का जो विजन है, वह डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप है।

Advertisement

उन्होंने इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान दें, क्योंकि एक शिक्षित समाज ही सशक्त, समरस और समानतापूर्ण समाज की नींव रख सकता है।

कार्यक्रम में नगर पालिका से जुड़े कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें सभासद पति रूपेश यादव, कमलेश मौर्या, के.एन.ए. अरविंद यादव, अवर अभियंता जटाशंकर पटेल, प्रियंका मौर्या, कंप्यूटर प्रभारी राकेश गुप्ता, आनंद कसेरा, अनुराग गुप्ता, ऐश्वर्या शर्मा और शुभम् मोदनवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

बाबा साहब के जयघोष से शिवाजी हाल गूंज उठा और वातावरण एक बार फिर उनके विचारों से प्रेरित हो गया। नगर पालिका द्वारा इस आयोजन ने न सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि दी, बल्कि उनके विचारों को समाज में और व्यापक रूप से फैलाने का संदेश भी दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page