Connect with us

चन्दौली

फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान मनीषा बिंद (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष जनवरी माह में नदेसर गांव निवासी रोहित के साथ धूमधाम से हुई थी। रविवार को मनीषा का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे परिजनों और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी जैसे ही मृतका के मायके पक्ष को हुई, वे मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से मनीषा को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि रविवार को मनीषा की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Advertisement

घटना से गांव में शोक व आक्रोश का माहौल है। मृतका के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page