Connect with us

चन्दौली

मनुष्य जीवन में सभी लोगों को करनी चाहिए ईश्वर की भक्ति : आचार्य मनोहर

Published

on

Loading...
Loading...

कमालपुर (चंदौली)। रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मैदान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा व रासलीला शनिवार को चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य मनोहर कृष्ण ने भगवान की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। स्वामी बृजेश पाठक के सहयोगी कलाकारों से रामलीला का मंचन देखकर श्रद्धालु कभी भाव विभोर हो गए। श्रीमद भागवत कथा व रासलीला में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही है।

व्यास आचार्य मनोहर कृष्ण महाराज ने कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है। इस जीवन में सभी सभी को ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर गोकुल में उत्सव होने लगता है। उनकी मनमोहक रूप को देखने से भोले शंकर सहित कई देवता धरती पर आकर उनका दर्शन करते है। गोपिकाएं प्रभु के मोहक बाल रूप को देखकर मोहित हो जाती है।

रासलीला में महाराज कंस अपने दरबार में भांजे प्रभु श्री कृष्ण को मारने का रणनीति बनाते है। प्रभु श्रीकृष्ण बाल शखाओं के साथ गेंद खेलते है। खेलते खेलते गेंद यमुना नदी में चली जाती है। प्रभु श्रीकृष्ण गेंद को लेने के लिए यमुना नदी में कूद जाते है। यह देखकर बाल सखा चीखने चिल्लाने लगते है। सूचना पर यशोदा माता व नंद बाबा सहित ब्रजवासी यमुना नदी के किनारे आ जाते है। कृष्ण के नदी में जाने पर माता यशोदा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि कृष्ण नदी में कालिया का मर्दन कर उसके फन पर खड़ा होकर बाहर निकलते है। यह देखकर ब्रजवासी खुशी से झूमने लगते है।

इस मौके पर अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय, संजय मिश्रा, लल्लन रस्तोगी, संजीवन मिश्रा, रविंद्र दुबे, नीरज अग्रहरि पत्रकार, संतोष प्रधान, शिवजी वर्मा, भरत रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, महेश गुप्ता, संतोष रस्तोगी, मुराहू दुबे, रितेश पांडेय, दिलीप त्रिशूलिया, सोनू गुप्ता, संतोष रस्तोगी, विकास गुप्ता, सम्मी रस्तोगी, नौरंग गुप्ता, गुड्डू रस्तोगी, धवल अग्रहरि, गुड्डू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page