Connect with us

चन्दौली

चंदौली में पकड़ाया अवैध शराब का गोदाम, 22 लोग हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले में पुलिस, आबकारी विभाग और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी में अवैध शराब के बड़े गोदाम का खुलासा हुआ है। कार्रवाई अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में की गई, जहां एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा था।

पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष के नेतृत्व में छापेमारी
शनिवार की देर रात सीओ आशुतोष की अगुवाई में यह बड़ी कार्रवाई की गई। मौके से 22 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये महिलाएं पुरुषों के साथ पीठ पर बैग में शराब भरकर बिहार में बेचने जाया करती थीं।

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम सील किया
सूचना मिलते ही एसडीएम अनुपम मिश्रा मौके पर पहुंचे और अवैध गोदाम को सील कर दिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह गोदाम शराब तस्करों का प्रमुख केंद्र था, जहां से बिहार के विभिन्न इलाकों में शराब की आपूर्ति होती थी।

Advertisement

तस्करों के नेटवर्क की जांच जारी
फिलहाल पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस बयान जारी नहीं किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page