Connect with us

मिर्ज़ापुर

कोन मंडल में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Published

on

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलाए जा रहे ‘गांव/वार्ड चलो अभियान’ के अंतर्गत भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कोन मंडल में जनसंपर्क व जनचौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामसभा चिल्ह में घर-घर जनसंपर्क अभियान से हुई, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात ग्रामसभा दलापट्टी में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ग एवं समुदाय के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ‘अंत्योदय’ की सोच को साकार करते हुए भाजपा सरकार ने गरीब और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है।

Advertisement

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सरकार से भेजे गए सौ रुपये में से लाभार्थियों को केवल दस रुपये मिलते थे, जबकि भाजपा सरकार ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पूरी राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजकर बिचौलियों की दलाली और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है।

मनोज जायसवाल ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय निर्माण) सहित कई प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इनसे करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जिनके पहले कच्चे मकान थे, आज उन्हें पक्के मकान और छत मिल रही है। गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है।

Advertisement

मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह, मण्डल महामंत्री बृजभान सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, इंद्रपति सिंह, मननारायण दूबे, मण्डल मंत्री कुलदीप सिंह, विजय शक्ति दूबे, चंद्रेश शुक्ला, संजय सिंह, शक्ति केन्द्र सेवक अंकित, सुनील जायसवाल, कमलेश मोदनवाल, सचिन जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष उदल शर्मा, इंद्रजीत सरोज, बबई निषाद, मुनीम यादव, सुरेश सरोज, दिनेश सरोज, महेंद्र सरोज, योगेश सरोज, मोनू सिंह, मोनू उपाध्याय तथा संदीप यादव समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने भाजपा नेता का स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की सराहना की और आगामी चुनावों में समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa