Connect with us

चन्दौली

तुलसी आश्रम बाजार में एटीएम सेवा का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

समाजसेवी अनुराग मौर्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी नकद निकासी की सुविधा

चंदौली। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के तुलसी आश्रम बाजार में रविवार को पहली बार एटीएम सेवा की शुरुआत हुई, जिससे स्थानीय लोगों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। समाजसेवी अनुराग मौर्य ने विधिवत फीता काटकर इस एटीएम का उद्घाटन किया। यह एटीएम बाजार क्षेत्र का पहला एटीएम है, जिसकी लंबे समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे।

अब तक तुलसी आश्रम बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नकद धनराशि निकालने के लिए 8 किलोमीटर दूर चतुर्भुजपुर या अमड़ा जाना पड़ता था, जिससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती थी बल्कि कई बार बैंक और एटीएम में लंबी कतारों का सामना भी करना पड़ता था। ऐसे में इस नई सुविधा के शुरू होने से आम नागरिकों और खासकर व्यापारियों को अब नकदी के लेन-देन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में 24 घंटे कैश निकासी की सुविधा से अब उन्हें अपने दैनिक लेन-देन में आसानी होगी और ग्राहकों को भी बेहतर सेवा दी जा सकेगी।

Advertisement

एटीएम सेवा की शुरुआत होते ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा और मौके पर मौजूद कई लोगों ने एटीएम से ट्रांजैक्शन कर इसका लाभ उठाया। क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल के लिए संबंधित कंपनी और समाजसेवी अनुराग मौर्य का आभार जताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page