Connect with us

गाजीपुर

प्रधानाध्यापक भगवान सिंह यादव का सम्मानजनक विदाई समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में दिनांक 29 मार्च 2025 को प्रधानाध्यापक भगवान सिंह यादव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी उदयचन्द्र राय ने माल्यार्पण एवं स्मृतिचिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा देना एक पुनीत कार्य है और शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज को दिशा दिखाते रहते हैं।

Loading...

समारोह में नोडल संकुल मोहन सिंह यादव और उदय प्रताप सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राघवेन्द्र मिश्र सहित समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए प्रधानाध्यापक महोदय को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे प्रधानाध्यापक श्री भगवान सिंह यादव भावुक हो उठे। समारोह ने सभी को शिक्षा और शिक्षक के महत्व का एहसास कराया, जो समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page