Connect with us

अपराध

82 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और केराकत क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने 82 किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर बाजार बजरंग नगर के पास शाम करीब 7 बजे पुलिस ने विशुनपुर लेवरुवा निवासी हेमंत सिंह पुत्र अमरेंद्र सिंह को दबोचा। आरोपी के पास से 82.00 किलोग्राम गांजा, एक ओप्पो मोबाइल और चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो (नंबर UP 65 DZ 3099) बरामद किया गया।

Loading...

आरोपी पर मामला दर्ज
गिरफ्तार हेमंत सिंह के खिलाफ मुकदमा संख्या 274/24, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना चंदवक में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, बजरंग नगर चौकी प्रभारी राजेश राम, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page