Connect with us

गाजीपुर

29 साल बाद भी लिंक मार्ग का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों में रोष

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के बहरियाबाद के गांव के आरजी कस्बा स्वाद में सैदपुर-चिरैयाकोट मुख्य सड़क से जुड़ने वाला लिंक मार्ग 29 साल बाद भी नहीं बनाया जा सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। यह लिंक मार्ग पुरानी पोस्ट ऑफिस से मातृ शिशु कल्याण उप-केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित है।

1995 में तत्कालीन विधायक भोनु सोनकर से धनराशि मुहैया कराकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिरुद्ध सिंह यादव के मार्गदर्शन में इस मार्ग का पहले मिट्टी का काम शुरू किया गया था। तब से अब तक कई जन-प्रतिनिधियों ने इसे पूर्ण करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक यह लिंक मार्ग अपनी दयनीय स्थिति में ही है।

Loading...

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मार्ग को बनवाने की कोशिश की गई, लेकिन केवल मिट्टी के काम तक ही सीमित रह गया। बारिश के दिनों में अत्यधिक कीचड़ और गड्ढों के कारण यह मार्ग उपयोग में पूरी तरह असमर्थ हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को मुख्य सड़क पर ही चलने को मजबूर होना पड़ता है।

वर्तमान ग्राम प्रधान शहनाज बेगम के प्रतिनिधि अब्दुल खालिक ने मुख्य सड़क से लगभग 150 मीटर खड़ंजा निर्माण कराया, लेकिन शेष 350 मीटर भाग को छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द इस लिंक मार्ग को बनाने की मांग की है ताकि आवागमन में सुधार हो सके और उन्हें राहत मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page