गाजीपुर
25 हजार का इनामी गैंगेस्टर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
भांवरकोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद
भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगेस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बब्लू राम पुत्र अशोक राम, निवासी वीरपुर, थाना भांवरकोल, उम्र करीब 24 वर्ष है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सेमरिया मौजा मेन रोड वीरपुर के पास से सुबह करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भांवरकोल थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 218/2026 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु.अ.सं. 109/2022 में धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, मु.अ.सं. 175/2022 में धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, मु.अ.सं. 227/2024 में धारा 60 आबकारी अधिनियम तथा मु.अ.सं. 141/2026 में धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद की निगरानी में हुई। टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और वेद जयहिंद शामिल रहे।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया।
