Connect with us

गाजीपुर

काशीराम कॉलोनी के पास कूड़ा डंपिंग पर पालिका अध्यक्ष, ईओ समेत कई पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

अधिकारियों की रोक के बावजूद कूड़ा फेंकने का आरोप, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के खतरे से परेशान थे कॉलोनीवासी

जमानिया (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी के पास कूड़ा डंप करने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, सफाईकर्मी रमेश राम समेत अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई से नगर पालिका प्रशासन में हलचल मच गई है।

दुर्गंध और बीमारी के खतरे से परेशान थे कॉलोनीवासी

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल विनीत सिंह की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कॉलोनी निवासी नूर मोहम्मद, नागेंद्र राम, सोनी और उषा देवी सहित अन्य लोगों ने एसडीएम के जनता दर्शन में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि आवासीय क्षेत्र के आसपास लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

एसडीएम और राजस्व टीम ने किया निरीक्षण

शिकायत मिलने के बाद एसडीएम निधि, तहसीलदार जितेंद्र कुमार और राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया। आरोप है कि अधिकारियों और राजस्व टीम की ओर से मना किए जाने के बावजूद वहां लगातार कूड़ा डंप कराया जाता रहा। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। काशीराम कॉलोनी के पास कूड़ा डंप किए जाने का मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। स्थानीय लोगों ने आवासीय क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कूड़ा डंपिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page