Connect with us

वाराणसी

17 तक चलेगी वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन

Published

on

Loading...
Loading...

दून और पंजाब मेल का रूट बदला

वाराणसी। ट्रेन संख्या 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का शनिवार को संचालन किया गया। यह ट्रेन 17 नवंबर तक संचालित होगी। कैंट, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या कैंट,लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, साहिबाबाद में ठहराव लेते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित, 3 टायर वातानुकूलित, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कुल 15 कोच हैं।

Loading...

दून और पंजाब मेल का रूट बदला

कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रविवार को 04256 लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर निर्धारित मार्ग लखनऊ-उतरेटिया-रायबरेली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-फाफामऊ के स्थान पर बदले मार्ग लखनऊ-उतरेटिया-रायबरेली–ऊंचाहार-फाफामऊ के रास्ते चलाई जाएगी। 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस और 13009 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस (पंजाब मेल) बदले मार्ग मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-उतरेटिया-लखनऊ के रास्ते जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page