Connect with us

गाजीपुर

होली की पूर्व संध्या पर पुलिस बल ने किया पैदल फ्लैग मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। होली त्यौहार की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नंदगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ कस्बा नंदगंज में फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

होली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से  क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा व थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ मुख्य बाजार के चोचकपुर तिराहा , शादियाबाद तिराहा एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया।

Loading...

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को शांति एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इसके साथ असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्य को क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page