Connect with us

वाराणसी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सपरिवार ‘मार्कंडेय महादेव मंदिर’ में किया दर्शन-पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने शनिवार को अपने परिवार के साथ कैथी स्थित ऐतिहासिक मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। राज्यपाल शुक्ल ने विशेष आरती में भी भाग लिया और गोस्वामी समाज से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Loading...

उन्होंने मंदिर के अद्वितीय धार्मिक स्थल और यहां किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया और इस स्थान के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। राज्यपाल ने भगवान शिव से देश, समाज और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की। अनुष्ठान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page