Connect with us

गोरखपुर

हरपुर-बुदहट थाना परिसर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Published

on

Loading...
Loading...

थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने किया आगंतुकों का स्वागत, सोनबरसा चौकी पर भी सजा भव्य कार्यक्रम

हरपुर-बुदहट। थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं और आगंतुकों का मन मोह लिया।

सोनबरसा चौकी पर भी हुआ आयोजन

सोनबरसा चौकी पर भी चौकी प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन किए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप शुक्ला, एसडीएम सहजनवा नमन मेहता सहित पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। थाना परिसर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

अंत में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर सभी का धन्यवाद किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page