Connect with us

गाजीपुर

हथिराम मठ पहुंचे कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश, सरकार की नीतियों पर बोला हमला

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने सिद्धपीठ हथिराम मठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बुढ़िया माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद उन्होंने मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मठ की धार्मिक परंपराओं और इतिहास को लेकर चर्चा हुई। महाराज जी ने उन्हें माता की चुनरी, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

मठ परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहन प्रकाश ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल कम करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही कि आम लोगों के लिए इसका विकल्प क्या होगा। उन्होंने कहा कि केवल अपील करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि सरकार को ठोस वैकल्पिक व्यवस्था भी देनी चाहिए।

Loading...

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। छात्र, किसान और युवा सबसे अधिक परेशान हैं, जबकि रोजगार के अवसर लगातार कम होते जा रहे हैं,वहीं नौकरियों के अवसर समाप्त हो चुकें हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।विदेश नीति पर भी निशाना साधते हुए मोहन प्रकाश ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है और देश वैश्विक मंच पर पहले की तुलना में कमजोर स्थिति में पहुंच गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page