Connect with us

गोरखपुर

हत्या के आरोप में सात वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना शाहपुर पुलिस ने हत्या के मामले में सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष शाहपुर राकेश रोशन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 200/2026 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. शिव आत्मा, 2. रॉकी कुमार, 3. मनीश्वर उर्फ श्याम, 4. प्रताप, 5. अजय कुमार बासफोर, 6. रवि कुमार व 7. कुवंर बासफोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात वादी का भाई मोहल्ले के युवक की शादी में ताड़ीखाना बघेल मैरिज मोहनापुर में गया हुआ था। वहां खाना खाने के दौरान प्लेट गिर जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अभियुक्त प्रताप ने वादी के भाई को कड़ा निकालकर मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान लड़की पक्ष के अन्य अज्ञात लोगों ने भी ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे वादी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिव आत्मा पुत्र स्व0 जगदीश निवासी हड़हवा फाटक चकसा हुसैन पचपेड़वा थाना शाहपुर, गोरखपुर, राकी कुमार पुत्र परविन्द प्रसाद निवासी मोहद्दीपुर लेबर कालोनी थाना कैण्ट, गोरखपुर, मनीश्वर उर्फ श्याम पुत्र वीरू निवासी हड़हवा फाटक पचपेड़वा थाना शाहपुर, गोरखपुर, प्रताप पुत्र सुरेन्द्र निवासी सुतुहिया थाना अहिरौली, कुशीनगर, अजय कुमार बासफोर पुत्र धर्मेन्द्र निवासी सिंहासनपुर थाना एम्स गोरखपुर, रवि कुमार पुत्र फकीरे लाल निवासी आदर्शनगर कालोनी थाना शाहपुर, गोरखपुर तथा कुवंर बासफोर पुत्र स्व0 कन्हैया बासफोर निवासी शाहपुर पानी की टंकी आवास विकास कॉलोनी मलिन बस्ती थाना शाहपुर, गोरखपुर शामिल हैं। इस मामले में थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 200/2026 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 के तहत मुकदमा दर्ज है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page