Connect with us

चन्दौली

स्टीकर और पोस्टर का हुआ विमोचन

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। मानव संसाधन और महिला विकास संस्थान एवं शिक्षा विभाग चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान के विषय पर जन जागरूकता के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार के निर्देश पर चहनियां मथेला बीआरसी पर शुक्रवार को स्टीकर और पोस्टर का विमोचन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

विकास खण्ड चहनियां के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सहाय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और सचिव की एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, सचिव और खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा पोस्टर और स्टीकर का विमोचन किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सहाय ने कहा कि आज के समय में हमारी प्राथमिकता है कि शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जाए, जिसमें संस्था के सहयोग से कार्य किया जा रहा है और जो बच्चे नियमित नहीं जाते हैं, उनके ठहराव के लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति को जागरूक किया जा रहा है। यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।

संस्था के मनोज कुमार मिश्रा ने एक टैगलाइन देकर कहा कि आओ चलो स्कूल चलें के तहत इस मुहिम को गांव-गांव पोस्टर, बैनर, स्टीकर, दीवाल लेखन और स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए, जिससे सभी बच्चे स्कूल में हों। जब बच्चे स्कूल में होते हैं तो बच्चों से संबंधित अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगता है, जैसे बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बच्चे नशे की लत से भी बचते हैं। और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनकी जीवनशैली पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


इस कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नारायण प्रसाद ने दिया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अयोध्या प्रजापति, शीला देवी, अध्यापक नन्द कुमार शर्मा, विमल यादव, सपना सोनकर, राजेश पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, शिवम कुमार, मुकेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page