Connect with us

गाजीपुर

स्कूल चलो रैली से गूंजी मरदह की गलियां, बच्चों का हुआ तिलक लगाकर स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

संचारी रोग जागरूकता और नामांकन बढ़ाने को लेकर विद्यालय ने निकाली रैली

मरदह (गाजीपुर)। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय मरदह में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग जागरूकता के अंतर्गत भव्य रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी मरदह दीना नाथ साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है ताकि विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा, “शिक्षा का अधिकार सभी का है। हर बच्चे को समान अवसर प्रदान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा दायित्व है।”

Advertisement

कार्यक्रम में नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। रैली के दौरान बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ से जुड़े नारे लगाकर अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय आने से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल का भी विकास होता है।

रैली में एआरपी श्री कर्ण सागर चतुर्वेदी, अखिलेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका सत्यवती, माया सिंह, रविन्द्र प्रसाद मौर्या, उपेन्द्र कुमार, राजीव कुमार सिंह, रजनी सिंह, राजेश कुमार भारती, रामानंद, दुर्गा प्रसाद सिंह, अनामिका गुप्ता, पुष्पा चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमारी, रानी दुबे, हसन एवं अनुचर विजय मल उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page