Connect with us

सियासत

सोनभद्र के दुद्धी उपचुनाव में सपा ने ठोकी ताल

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा उप चुनावों की तारीख अभी तय नहीं हुई पर सपा ने अपने पत्ते पहले ही खोल पूर्व विधायक विजय सिंह गौड़ को प्रत्याशी बना दिया है। सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा की सीट इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। 15 दिसंबर 2023 को वर्तमान विधायक राम दुलार गोंड को नाबालिक लड़की से रेप के आरोप में 25 वर्ष की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी भी चली गई। जिसके बाद उप चुनाव होना निश्चित है। ऐसे में विपक्षी दलों ने अपने-अपने समीकरण बैठना शुरु कर दिया है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी सबसे आगे निकली। खाली हुईं सीट पर सबसे पहले सपा ने अपने पत्ते खोलते हुए सात बार के विधायक रहे विजय सिंह गौड़ को अपना प्रत्याशी बनाकर अन्य दलों की धड़कने बढ़ा दी है। कांग्रेस, बसपा, भाजपा एवं अन्य दलों ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

Loading...

बता दें की उपचुनाव के लिए 67 वर्षीय विजय सिंह 2022 के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा उम्‍मीदवार बनाए गए हैं। शुरू से ही उन्हें अपनी जाति का सबसे ज्यादा समर्थन मिलता रहा है। विजय सिंह सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में विजय सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 25.6 लाख रुपए और 4.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति घोषित किया है । विजय सिंह पर कुल 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page