Connect with us

वाराणसी

सीपीसी ने 150 चिकित्सकों को ‘धनवंतरी चिकित्सा सम्मान’ से नवाजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सी.पी.सी. पावर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी 20 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न मनाते हुए 11 जनवरी को होटल सूर्या, कैंटोमेंट में आयोजित कार्यक्रम में 150 चिकित्सकों को धनवंतरी चिकित्सा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में वाराणसी, भदोही, सोनभद्र और चंदौली के चिकित्सकों ने पर्यावरण संरक्षण और चिकित्सा क्षेत्र में दिए अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म भूषण, पद्म श्री प्रो. (डॉ.) देवी प्रसाद द्विवेदी ने अपने आशीर्वचन के साथ सीपीसी के संस्थापक और सीईओ डॉ. सचिन मिश्रा एवं निदेशिका श्रीमती प्रिया मिश्रा को उनके प्रयासों के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि सीपीसी का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिन्दकर और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया।

धनवंतरी और लाइफ टाइम आउटस्टैंडिंग सपोर्ट अवॉर्ड से सम्मानित चिकित्सकों ने सीपीसी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए डॉ. सचिन मिश्रा और उनकी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

इस अवसर पर सीपीसी ने अपने भविष्य के विस्तार, नए उत्पादों और सेवाओं के लॉन्च और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में कंपनी के मैनेजर सुजीत अधिकारी, संतोष कश्यप, राजू राजभर, अनिल सिंह, सूर्य प्रकाश सेठ आदि को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। सीपीसी की 20 वर्षों की यात्रा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page