Connect with us

वाराणसी

सीडीओ के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर, तीन कर्मचारी निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल द्वारा गुरुवार को किए गए औचक निरीक्षण में जिला प्रोबेशन कार्यालय की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां सामने आयी । निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों के रखरखाव में भारी लापरवाही पाये जाने पर सीडीओ ने तीन कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति की है।

सीडीओ ने प्रोबेशन कार्यालय पहुंचकर विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियुक्ति संबंधी पत्रावलियों में अपेक्षित कार्रवाई न होने पर नाराजगी जतायी। इसके बाद उन्होंने वित्तीय पत्रावलियों की भी समीक्षा की, जहां कई कमियां पायी गयी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी पत्रावलियों को समयबद्ध ढंग से व्यवस्थित किया जाये।

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब जूनियर असिस्टेंट नाग नारायण यादव की अलमारी खोली गई। उसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज बेहद बेतरतीब तरीके से रखे पाए गए। इस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।

Advertisement

कार्यालय में कार्य के प्रति लापरवाही और अभिलेखों के अनुचित प्रबंधन के आरोप में सीडीओ ने जूनियर असिस्टेंट नाग नारायण यादव, सीनियर असिस्टेंट राजीव कुमार राय और उर्दू अनुवादक रशीदा बेगम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने और उन्हें निलंबित किए जाने का निर्देश प्रोबेशन अधिकारी को दिया है।

सीडीओ नागपाल ने स्पष्ट किया कि कार्यालय में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तय मानकों के अनुरूप कार्य करना होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page