Connect with us

सियासत

सीएम शिंदे का विपक्ष पर हमला, सौतेले भाइयों‌ से सावधान रहें

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर ‘लाड़ली बहन’ योजना के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।‌उन्होंने लोगों से ऐसे ‘सौतेले भाइयों’ से सावधान रहने के लिए कहा है। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार चुनावों को ध्यान में रखकर काम नहीं करती, बल्कि लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है। चुनावों से महीनों पहले शिंदे सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन योजना’ की घोषणा की थी, जिसका अर्थ है ‘मुख्यमंत्री की मेरी प्यारी बहन योजना’, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘राज्य के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को ‘सौतेले भाइयों’ से सावधान रहना चाहिए, जो लड़की बहिन योजना के बारे में तरह-तरह की अफवाहें फैलाते हैं। अब तक मेरी केवल एक बहन थी, अब पूरे राज्य में मेरी लाखों बहनें हैं। हम चुनाव को ध्यान में रखकर काम नहीं करते।

हमारा उद्देश्य केवल राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाना है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार ने लड़की बहन योजना के लिए 45,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।‌ इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह योजना भविष्य में भी चालू रहेगी.2 महीने की पहली किस्त मिलेगी 17 अगस्त को

Advertisement

सीएम एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि, योजना के तहत दो महीने की पहली किस्त 17 अगस्त को पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।‌ आदिवासी लोगों को ईमानदार और मेहनती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page