Connect with us

राज्य-राजधानी

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी आमजन की पीड़ा, समय से निस्तारण का दिया निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त किया जाएगा जमीनी कब्जा, पीड़ितों को जिला स्तर पर ही दिलाएं न्याय : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भी अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह ही अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की। जनता दर्शन में पहुंचे आमजनों से मिलकर सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना, फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि संबंधित जनपदों में कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़ितों को भी सीएम ने आश्वस्त किया कि कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि जमीन कब्जा की शिकायत पर जिलाधिकारी स्तर से ही सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए। वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया, जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page