Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने कालभैरव और काशी विश्वनाथ में किया दर्शन-पूजन, पीएम के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने श्री कालभैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

श्री कालभैरव मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री की नजर माला-फूल की दुकान पर बैठी एक छोटी बच्ची पर पड़ी। उन्होंने उसे स्नेहपूर्वक दुलारा, जिसे देखकर उसकी बड़ी बहन भी उनके पास आ गई। मुख्यमंत्री ने उसे भी प्यार से पुचकारते हुए उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा और मन लगाकर अध्ययन करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के परिजनों से भी बातचीत की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीएलडब्ल्यू (BLW) पहुंचकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उनके साथ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पियूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा तथा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page