Connect with us

वाराणसी

सीआरपीएफ 95 बटालियन संग सृजन संस्था ने चलाया स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में महामना पुरी कॉलोनी स्थित महामना पार्क में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस वर्षा सीजन में यह तीसरा पार्क है जहां पौधारोपण किया गया। पहला कार्यक्रम आदित्य नगर पार्क और दूसरा माधव पार्क नगवां लंका में आयोजित हो चुका है। संस्था का लक्ष्य इस पूरे सीजन में 100 पार्कों में पौधे लगाने का है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि उनकी टीम सृजन संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण करेगी और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी संस्था को दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में वह हमेशा संस्था के साथ रहेंगे। इस अभियान में सीआरपीएफ 95 बटालियन की पूरी टीम, नगर निगम के उद्यान अधिकारी वी पी सिंह और मालियों के साथ ही समाजसेवी मृत्यंजय सिंह, अनिल कुमार दूबे समेत बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए।

सृजन सामाजिक विकास न्यास का यह प्रयास शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page