Connect with us

वाराणसी

सिविल सेवा परीक्षा देने गया युवक लापता, परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी

Published

on

Loading...
Loading...

परीक्षा में उपस्थिति के बाद भी नहीं लौटा घर, पुलिस ने शुरू की तलाश

वाराणसी। जनपद के चिरईगांव ब्लॉक के रुस्तमपुर गांव निवासी युवक विशाल यादव बीते रविवार को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा देने निकला था, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता रामू यादव ने चौबेपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल यादव (पुत्र रामू यादव) रविवार सुबह लगभग 8 बजे वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था। बताया गया कि विशाल दोनों पालियों की परीक्षा में उपस्थित रहा, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजन पहले परीक्षा केंद्र पहुँचे, जहां उसकी परीक्षा में उपस्थिति की पुष्टि हुई। इसके बाद आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी युवक की कोई जानकारी नहीं मिली।

Advertisement

अंततः गुरुवार को पिता रामू यादव ने चौबेपुर थाने में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लिखित तहरीर दी। जनसुनवाई प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजन बेटे की सकुशल वापसी के लिए लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page