Connect with us

अपराध

सारनाथ पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण, कब्जे से चोरी किए गये आभूषण बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक धरातलीय सर्विलांस / सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-411/22 धारा 380/457/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त विनय राजभर उर्फ बीनू पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी ग्राम सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी व दो नफ़र बाल अपचारी को कोनियापुल खालिसपुर से हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये आभूषणों को बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना वादी मुकदमा आशीष सेठ पुत्र जीवा लाल सेठ निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी ने अभियुक्तगण द्वारा उनके घर की आलमारी तोडकर उसके अन्दर रखा हुआ पैसा (16000/-रु) एवं जेवर (सोना/चांदी) के चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना सारनाथ मे मु0अ0स0-411/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि० अशोक कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही हैं। पूछताछ करने पर अभियुक्त विनय राजभर उर्फ बीनू ने बताया कि में लगभग 01 वर्ष से एक टीम बनाकर सारनाथ मे बन्द घरों मे चोरी की घटनाओं को शातिर ढंग से अजाम देता हूँ। मैंने अपनी टीम के साथ 4 अक्टूबर को आशीष सेठ निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी के घर से आलमारी तोडकर आलमारी के अन्दर रखा हुआ जेवर और पैसा चोरी किया था चोरी मे जो रुपया तथा ज्वेलरी मिली थी उसमे से कुछ ज्वेलरी राह चलते व्यक्ति को बेच दिये तथा जो रुपया बेचने व चोरी से मिला था उसे खाने पीने में खर्च कर दिये और जो बाकी ज्वेलरी बची थी उसे आपस मे बाटकर बेचने के लिये शहर जा रहे थे कि तब तक आप लोगो ने पकड़ लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह थाना सारनाथ कमिनरेट वाराणसी, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी सरायमोहना थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 अरविन्द कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 राम जी राम थाना सारनाथ कमिनरेट वाराणसी, हे0का0 केशव प्रसाद थाना सारनाथ कमिअरेट वाराणसी, हे0का0 राम बाबू क्राइम टीम थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, का0 रामानन्द यादव क्राइम टीम थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, का0 मनोज कुमार थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, का0 अरविन्द कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page