Connect with us

वाराणसी

साढ़े सात घंटे की देरी से दिल्ली रवाना हुई वंदे भारत, यात्री हुए परेशान

Published

on

Loading...
Loading...


प्रयागराज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण देश की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों की गति धीमी पड़ गई है, जिससे ट्रेनें छह से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले शनिवार को सुबह 6 बजे खुलने वाली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22415) अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई। इसी तरह, नई दिल्ली से अपराह्न 3 बजे चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) 6.15 घंटे की देरी से रवाना हुई, जो रात 11 बजे के बजाय रविवार सुबह 4:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंची।

Loading...

कैंट स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि सुबह और दोपहर की वंदे भारत एक्सप्रेस की गति डायवर्जन के कारण प्रभावित हुई है। इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज के बजाय लखनऊ के रास्ते कानपुर होकर नई दिल्ली से चल रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page