Connect with us

मुम्बई

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की खुदकुशी

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस कस्टडी में जान जाने से जेल प्रशासन कटघरे में

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो शूटरों ने फायरिंग करके सनसनी मचा दी थी। इस घटना के कुछ दिनों के अंदर मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों अपराधियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था और घटना में प्रयुक्त दोनों पिस्टल भी बरामद किया था।

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों अपराधियों में से अनुज थापन नाम के एक अपराधी ने जेल सेल के अंदर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर पास के नजदीकी अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन अब सवालों के कटघरे में खड़ा हो गया है।

पुलिस के मुताबिक, अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश की। घटना के बाद थापन को मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page