Connect with us

वाराणसी

सरसौली के डीह बाबा मंदिर का वार्षिक सिंगार व विशाल भंडारा संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

भजनों के साथ साथ हजारों की जनसंख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

वाराणसी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीह बाबा मंदिर सरसौली, मीरापुर बसही वाराणसी का वार्षिक सिंगार के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ| जिसमें हजारों की जनसंख्या में भक्तगणो ने प्रसाद ग्रहण किया जिसमें महिला, पुरुष, बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी शामिल रहे|

Loading...

यह कार्यक्रम मृत्युन्जय सोनकर अध्यक्ष मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल समिति राजि० वाराणसी के सौजन्य से तथा आयोजक मल्लू यादव रहे। मल्लू यादव के परिवार द्वारा हीं डीह बाबा मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था जिसको इनके द्वारा हर वर्ष शिवरात्रि के दूसरे दिन सिंगार कर भजन के साथ-साथ भंडारे का भव्य आयोजन करते आ रहे हैं|
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी कैंट, एसएचओ शिवपुर तथा चौकी इंचार्ज चांदमारी व गिलट बाजार उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के सहयोगी में मुख्य रूप से बीरबल यादव, मृत्युंजय सोनकर, ओम प्रकाश गुप्ता, पप्पू यादव, मुन्ना मौर्या, आनंद गुड्डू, कंचन मौर्या, अनीता पटेल, अजय यादव, भीम पटेल, प्रदीप पहलवान, दीपक सोनकर, सुभाष सोनकर व सरसौली, नरायनपुर, मीरापुर बसही के सभी गणमान्य व्यक्तियों का योगदान रहा|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page