Connect with us

सियासत

सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए किसानों का हित : सांसद वीरेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान किसानों के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया। उन्होंने चंदौली जिले की लगभग एक हजार एकड़ गेहूं की फसल जो गर्मी के मौसम में जल गई थी उस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने उन प्रभावित किसानों को भी मुआवजा देने की बात कही जो भूमिहीन खेतिहर मजदूर है और बंटाई पर खेती का काम करते है।

वीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि, किसानों का हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए, क्योंकि सरकार अक्सर अपने किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। किसानों का भला करने से ही देश का भला होता है। किसान हमारे देश के अन्नदाता होते हैं।

वहीं इस मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पूरे देश के सभी किसानों के लिए है। इसमें ग्राम पंचायत को इकाई बनाया गया है ताकि किसान के नुकसान की भरपाई ठीक ढंग से हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने एक और नवाचार किया है। अब नुकसान का आंकलन रिमोट सेंसिंग के माध्यम से भी किया जा रहा है।

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अलग-अलग 3 मॉडल हैं। केंद्र सरकार पॉलिसी बनती है और राज्य सरकार। मोदी सरकार ने फसल बीमा योजना को सरल बनाने के लिए कई उपाय किए हैं, ताकि किसानों को योजना का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हो।

अब तक इस योजना में 5 लाख 98 हजार हेक्टेयर भूमि तथा 3 करोड़ 97 लाख किसान कवर हुए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपए का क्लेम दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page