गाजीपुर
सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज का इंटर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत
साक्षी चौहान 97.2% विद्यालय में किया टॉप
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा कक्षा 12वीं के बच्चों का परीक्षा फल बुधवार को घोषित किया गया। जिसमें गाजीपुर के नंदगंज बाजार स्थित सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज के बच्चों का परीक्षाफल शत- प्रतिशत रहा। इस विद्यालय के 17 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रकाशित परीक्षाफल में विद्यालय की साक्षी चौहान ने 97.2% अंकों के साथ विद्यालय टॉप करते हुए जिले में स्थान बनाया है। इसी तरह विद्यालय के आर्यन यादव 96% के साथ दूसरा स्थान तथा कृष्णा प्रताप सिंह, जाह्नवी बरनवाल एवं श्रुति यादव ने 95% अंक प्राप्त करके संयुक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक पुष्पा यादव एवं प्रधानाचार्य संतोष यादव ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सफल बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए बधाई व स्नेहाशीष देकर उत्साहवर्धन किया तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
