Connect with us

गाजीपुर

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर (डगराहा) गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, डांगरा गांव निवासी सुब्बा चौहान का बेटा पिंटू चौहान मंगलवार शाम साढ़े छह बजे शौच के लिए सड़क किनारे जा रहा था, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में पिंटू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मऊ अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन हैदरगंज के पास उसकी मौत हो गई।

Loading...

मृतक युवक पिंटू चौहान अगले दिन गुजरात जाने वाला था, लेकिन हादसे ने उसके परिवार के सपनों को चूर कर दिया। पिंटू के पिता सुब्बा चौहान ने मरदह थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page