Connect with us

वाराणसी

सड़क पर खुला सीवर दुर्घटना को दे रहा दावत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अंजली मिश्रा

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास खुला सीवर दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। अगले हफ्ते से सावन महीना भी शुरू हो रहा और कांवड़ियों का यह परंपरागत मार्ग है और इसी के पास दुर्गा पूजा पंडाल भी लगता है। ऐसे में अब सावन आने में बस 8 दिन शेष है।

Loading...

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के 1533 पर शिकायत भी दर्ज करायी गयी लेकिन कोई नतीजा नही निकला केवल आश्वासन ही मिला। रोजाना इधर से सैकड़ो की संख्या में एक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा शाम होते ही महिलाएं और पुरुष सब्जी मंडी में खरीदारी करने जाते हैं। लेकिन अभी तक इस खुले सीवर की सुध नगर निगम के जिम्मेदार लोगों ने नही ली है। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि, जब तक जिलाधिकारी किसी मामले का संज्ञान नहीं लेते, तब तक नगर निगम वालों की आंखें नहीं खुलती। नगर निगम में लोगों को काम से नहीं बस पैसे से मतलब है। यदि आदमी किसी काम से जाता भी है, तो वहां के लोग बड़े ही बदतमीजी से बात करते हैं। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page