Connect with us

वाराणसी

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दो माह के बेटे के सर से उठा मॉं का साया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के रसुलपुर गाँव में बीती रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मौत की सुचना पर पहुँची बड़ागाँव पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। घटना के बाबत थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि, बीती रात रसुलपुर निवासनी रेहाना उम्र 24 वर्ष के मौत की सूचना लालपुर थाना क्षेत्र के रमदत्तपुर गाँव के निवासी द्वारा डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि, मृतका को तेज बुखार था, इलाज के लिए पास के ही एक नर्सिंग होम ले जाया गया। जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हीट वेव लगता है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पायेगा। जानकारी के मुताबिक, मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व रसुलपुर निवासी इलियास के साथ हुई थी। मृतका को लगभग दो माह का एक बच्चा भी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page